CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Friday, September 20   6:37:33

हिजाब विवाद: कर्नाटक के 9 जिलों में धारा 144 लागू

कर्नाटक में हिजाब विवाद अभी थमा नहीं है। राज्य की बसवराज बोम्मई सरकार ने अब तुमकुरु जिले में भी धारा 144 लगाने का ऐलान किया है। यहां कॉलेजों के दोबारा खुलने के बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी तरह की हिंसा को रोका जाए। राज्य में अब तक कुल 9 जिलों में धारा 144 लगाया जा चुका है।यह आदेश सभी शैक्षणिक संस्थानों से 200 मीटर की दूरी पर लागू होगा। इससे पहले उडुप्पी जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाते हुए कहा था कि 19 फरवरी तक सभी क्षेत्रों में स्थित हाई स्कूल के आसपास यह नियम लागू रहेगा। जिन जिलों में धारा 144 अब तक लगाया जा चुका है उनमें- बगलकोट, बेंगलुरु, चिक्काबालापुरा, गडक, शिमोगा, मैसूर और दक्षिण कर्नाटक शामिल हैं।