CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 29   2:35:51

गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

26-01-2024

गूगल प्रत्येक खास मौके पर डूडल बनाकर उसका जश्न मनाता है। आज 26 जनवरी यानी भारतीय गणतंत्र के मौके पर शानदार डूडल बनाया है। गूगल के होमपेज पर गणतंत्र दिवस का यह डूडल देखा जा सकता है। गणतंत्र दिवस का गूगल डूडल मोबाइल और वेब दोनों वर्जन पर नजर आ रहा है।  गूगल ने अपने गूगल डूडल में दशकों के दौरान रिपब्लिक डे परेड के विकास को दिखाया हैं। इस डूडल में रिपब्लिक डे परेड को अलग-अलग स्क्रीन्स में दिखाया गया है। गूगल ने सबसे पहले एक ब्लैक एंड वाइट टीवी सेट, फिर कलरफुल टीवी सेट और आखिर में एक मोबाइल दिखाया है। इसमें दिखाया गया है कि गणतंत्र दिवस की परेड कई दशकों में इन स्क्रीन्स पर कैसे दिखाई देती है।

गूगल के इस डूडल को व्रिंदा जावेरी ने बनाया है। आज के गूगल डूडल में गणतंत्र दिवस परेड को ब्लैक एंड, व्हाइट टीवी, स्मार्ट टीवी और मोबाइल स्क्रीन में दिखाया गया है। गणतंत्र दिवस के इस डूडल में परेड में शामिल होने वाले ऊंट दिख रहे हैं। गूगल के इस गणतंत्र दिवस वाले डूडल पर क्लिक करने के बाद रंगीन कागजों के टुकड़ों की बारिश हो रही है।

गूगल ने पिछले साल 26 जनवरी 2023 को डूडल को हैंड-कट पेपर (हाथ से कागज पर बनाए गए चित्र) की मदद से तैयार किया था, जिसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, नॉर्थ ब्लॉक तथा साउथ ब्लॉक जैसे ऐतिहासिक भवन के साथ गणतंत्र दिवस की परेड को दिखाया गया था। इसके साथ ही इसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की टुकड़ी और बाइक पर करतब करते जवान भी थे।