CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024
bharatweb

क्या इंडिया का नाम बदल कर भारत रखा जायेगा?

05-09-2023

सरकार जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश का नाम बदला जा सकता है। इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने के कयास लगाए जा रहे है। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक डिनर के लिए भेजे गए निमंत्रण के बाद ये मुद्दा उठा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से एक डिनर के लिए G20 राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों को भेजे गए आधिकारिक निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा था। जबकि पहले निमंत्रण में प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया ‘लिखा होता था। यह प्रस्ताव संसद के विशेष सत्र में लाए जाने की संभावना है।

इससे पहले BJP के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें ‘इंडिया’ के बजाय ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। ‘इंडिया’ शब्द हमें ब्रिटिश की ओर से दिया गया था जबकि ‘भारत’ शब्द हमारी संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें ‘भारत’ शब्द जोड़ा जाए।