CATEGORIES

October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
Tuesday, October 22   4:52:55

Google पर लगा 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने फ्रांसीसी प्रकाशकों के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। दरअसल, फ्रांसीसी प्रकाशक चाहते थे कि गूगल उनके समाचार के बदले उन्हें भुगतान करें। नियामक ने चेतावनी दी कि अगर गूगल समाचार प्रकाशकों को मुआवजे का भुगतान करने के तौर तरीकों के बारे में दो महीने के अंदर प्रस्ताव नहीं पेश करता है तो उस पर प्रति दिन करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से और जुर्माना लगाया जाएगा।