भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। हाल ही में टीम के हेड कोच के साथ कप्तानी तक में चेंज देखने को मिला। अब टेस्ट टीम के दो सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसके संकेत खुद BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने दिए हैं। पुजारा और रहाणे ने साउथ अफ्रीका दौरे पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था। अफ्रीका दौरे को छोड़ भी दिया जाए, तो 2020 के बाद से दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। लिहाजा आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए टीम में उनके चयन पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
More Stories
क्या है चैंपियंस ट्रॉफी और ‘व्हाइट ब्लेजर’ की कहानी !
64 साल बाद देखने को मिलेगा होली और रमजान का अनूठा संगम
क्या कभी ‘मौत की होली’ के बारे में सुना है? श्मशान की राख से सजी काशी की वो रहस्यमयी होली, सुनकर रह जाएंगे आप दंग!