CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   1:16:01

चार बार बेलगाम सांसद रहे कांग्रेस नेता एस। बी। सिद्धल का हुआ निधन

भारतीय कांग्रेस के दिग्गज और वरिष्ठ नेता और बेलगम के पूर्व लोकसभा सदस्य शनमुखप्पा बसप्पा सिद्धल का 27 अप्रैल को बेलगम में सुबह के समय दुखद निधन हो गया।
उनके निधन की वजह उम्र से संबंधित बताई जा रही है, जिसके लिए अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था।
इसी के साथ ही जब उनका निधन हुआ तब उनकी उम्र 87 वर्ष थी।
कांग्रेस के इस दिग्गज व्यक्ति ने 1980 से 1991 तक लोकसभा में बेलगम का प्रतिनिधित्व किया था। वह इंदिरा गांधी के भरोसेमंद व्यक्ति थे और अनुभवी नेता भी।
वह एक बहुत ही अच्छे संचालक थे और अपने राजनैतिक रिश्ता को अच्छे से संजोह के रखना भी बहुत अच्छे से जानते थे। सिद्धल ने बेलगम में 4 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह एक साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते थे।
इसी के संदर्भ में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने भी पूर्व सांसद के निधन पर गहरा शोक जताया है।