CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   6:37:17

आखिरकार महाराष्ट्र में Operation Lotus सफल!!!

30-06-22

करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक खत्म होने की ओर है। उद्धव ठाकरे इस्तीफे के बाद BJP ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह फडणवीस के घर कोर कमेटी की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे।

इधर, बागी विधायक भी देर शाम गोवा पहुंच गए। इसके बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की।

उद्धव ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को धन्यवाद कहा।

इधर, उद्धव के इस्तीफे के ऐलान के बाद भाजपा विधायकों में जश्न का माहौल दिखा। ताज होटल में भाजपा विधायकों की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे और कई विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस को मिठाई खिलाकर महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने का जश्न मनाया।

बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस होटल से निकल गए। उन्होंने कहा कि वे हर मुद्दे पर गुरुवार को बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। सरकार बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।