CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

भाजपा और शिंदे क्या महाराष्ट्र में हो जाएंगे कामयाब !!

29-06-22

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के सामने आखिरकार फ्लोर टेस्ट की चुनौती आ ही गई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दी थी।

उसके बाद कोश्यारी ने गुरुवार सुबह विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई यानी गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह 11 बजे सुबह शुरू होगा और किसी भी हालत में 5 बजे से पहले इसे पूरा कर लिया जाए। जानकारी के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

इस बीच, गुवाहाटी में 39 शिवसेना विधायकों के साथ बैठे एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि वे आज मुंबई रवाना होंगे। शिंदे विधायकों के साथ कामाख्या देवी दर्शन के लिए गए थे और मुंबई जाने के सवाल पर मीडिया को जवाब दिया।

मंगलवार देर रात भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन और चंद्रकांत पाटील उद्धव सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर राजभवन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट का नोटिस देने के बाद उद्धव सरकार सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

दरअसल, 26 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद शिवसेना, डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र पुलिस और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 11 जुलाई को है।