CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   5:26:14

भाजपा समर्थकों और किसानों के बीच हुई मार पीट

आज सुबह यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए जिसके बाद उनके और किसानों के बीच मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची थी। खबर ये भी है कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी तोड़ी गई है। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा भाजपाइयों की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के विरोध में ये जाम लगाया गया था।
कृषि कानून के विरोध में बीते सात महीने से दिल्ली की तमाम सीमाओं समेत यूपी गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की झड़प भाजपा समर्थकों से हो गई थी।
दरासल भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि दिल्ली से यूपी गेट जा रहे थे जहां उनका स्वागत किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उन्हें कुछ किसानों ने काले झंडे दिखाए। जिसके बाद विवाद हो गया और किसानों द्वारा उनके काफिले की गाड़ियां तोड़ दी गईं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।