कुछ दिनों पहले झारखण्ड के दुमका इलाके में एक Spanish टूरिस्ट महिला का 7 लड़कों ने मिलके गैंग रेप किया था। इस हादसे के बाद लोगों ने भारत को ताने मारते हुए “Welcome To India” जैसे कटाक्षों का इस्तेमाल किया था। हालाँकि स्पेनिश महिला ने ऐसा न करने के लिए कहा और बोली कि उन्हें भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है, भारत के लोग अच्छे हैं। उन्हें बस उन अपराधियों से शिकायत है।
यह हादसा शुक्रवार की रात को झारखण्ड के दुमका इलाके में हुआ था। 7 लड़कों ने मिलके महिला का गैंगरेप किया था। पहले उनके हस्बैंड को बांधकर पीटा गया, उसके बाद उसे भी मुक्का मारा, चाकू दिखाकर धमकाया गया और फिर रेप किया गया। अब 8 अपराधियों को इस केस में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह स्पेनिश महिला एक ट्रेवल व्लॉगेर है। वह अपने पति के साथ वर्ल्ड टूर पर निकली थी। 20,000 किमी घूमकर आने के बाद इसके साथ यह हादसा हुआ।
मंगलवार को बिहार से नेपाल की ओर बढ़ते हुए बाइक पर बैठे उसने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा कि, “मुझे भारत के लोगों से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि मैंने देश भर में लगभग 20,000 किलोमीटर की सुरक्षित यात्रा की है। भारत के लोग अच्छे हैं। मैं लोगों को दोष नहीं देती, बल्कि अपराधियों को दोष देती हूं। भारत के लोगों ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया है, और मेरे प्रति बहुत दयालु थे। इसलिए कृपया भारत के लोगों को बुरा भला न बोलें।” आगे रिपोर्टर्स को बताय कि वह अपना वर्ल्ड टूर जारी रखेंगी।
उन्होंने युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा संदेश छोड़ा है कि हादसे कहीं भी, कभी भी हो सकते हैं। लेकिन एहम बात यह है कि आपको उस दुःख से बाहर आना है। हां, यह आसान नहीं होता लेकिन कोशिश तो करनी ही है। और उन्होंने यह भी कहा था कि चोरी के लिए रेप तो कहीं भी हो सकता है। तो इसमें भारत को दोष देने की कोई ज़रुरत नहीं है। इस बात से सीखने को मिलता है कि कुछ लोगों के कारण हमें पूरे देश को आरोपी साबित नहीं करना चाहिए।
More Stories
क्या थी सती प्रथा? क्या आज भी यह प्रथा भारत में होती हैं?
World Thalassemia Day 2024: शरीर में आयरन की कमी को न समझे थैलेसीमिया, पहचाने सही लक्षण
इस बड़ी बीमारी को ठीक करने के लिए Google AI ने लोगों को दी पेशाब पीने सलाह, जवाब सुनकर हर कोई हैरान