29-09-22
कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कर सकते हैं नामांकन
कमलनाथ बोले-मैं मध्यप्रदेश नहीं छोड़ूंगा
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह अभी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हैं। उन्हें अचानक दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह कल (गुरुवार) कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकते हैं। वे इसके संकेत भी दे चुके हैं। राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद उनका नाम तेजी सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने भी खुद को कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर बताया है। खास बात यह है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिग्विजय सिंह के साथ एक ही फ्लाइट में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
More Stories
Google Doodle Celebrates Hamida Banu: कौन है भारत की पहली महिला पहलवान, जिसे गूगल ने किया याद
भारत में इस बीमारी से हर साल हो रही 2 लाख लोगों की मौत, रिपोर्ट पढ़कर उड़ जाएंगे होश
कमर पर हाथ, रिवॉल्वर से धमकी, फिर मेरे कपड़े उतारकर बनाया वीडियो… रेवन्ना रेप केस की पीड़िता ने बयां की आपबीती