चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 3 फेज,18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में एक फेज 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा।सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हरियाणा की 90 में 73 सीटें सामान्य और 17 सीटें आरक्षित हैं। हरियाणा में 27 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। 20 हजार 629 पोलिंग बूथ हैं।150 मॉडल पोलिंग बूथ हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव दुनिया में हमारी लोकतांत्रिक ताकत का प्रमाण है।
More Stories
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP में फूट, दो और दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल
“हरियाणा चुनाव: अरविंद केजरीवाल की जमानत से AAP को बढ़त, कांग्रेस को नुकसान, बीजेपी पर पड़ेगा असर”
हरियाणा में विनेश फोगाट से मुकाबला करने उतरेंगे कैप्टन बैरागी, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट