CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 3, 2023

चक्रवात ताऊ ते ने गुजरात में मचाई तबाही

सौराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद चक्रवात ताऊ ते गुजरात में आगे बढ़ रहा है।आने वाले दो-तीन घंटे में अहमदाबाद जिले को छूकर यह चक्रवात गुजर जाए ऐसी संभावना जताई जा रही है और उसी के चलते लोगों को सलामत रहने की सूचना दी गई है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अभी-अभी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए दिन भर राज्य के लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

जहां जहां से चक्रवात गुजर रहा है वहां सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और भारी बारिश भी दर्ज की जा रही है।अमरेली के राजुला में करीब 200 पेड़ धराशाई हो गए हैं। जिससे ज्यादातर सड़कें बंद हो गई है।अमरेली,जाफराबाद भावनगर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। भावनगर में कई जगह पर पेड़ धराशाई हो गए हैं। बीती रात से चक्रवात ने उना से लेकर भावनगर तक तबाही मचाई है।सोमनाथ में भी चक्रवात की भारी असर देखी जा रही है। यहां अभी फिलहाल 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और धुआंधार बारिश के चलते 1000 से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

राजकोट गिर सोमनाथ,गिर गढडा भावनगर कोडिनार में तो चक्रवात के चलते भारी नुकसान हुआ ही है लेकिन अहमदाबाद आनंद वड़ोदरा भरूच और दक्षिण गुजरात में भी चक्रवात के असर के भाग रूप भारी बरसात और हवाएं दर्ज की जा रही है।करीबन 2 लाख लोगों का स्थानांतरण कल ही कर दिया गया था। जिससे ज्यादा लोग चक्रवात से आहत नहीं हुए हैं।

वही सोमनाथ निकट 2 बोट में 8 मछुआरे फंसे होने की भी खबर थी। जिसमें 8 घंटे की मशक्कत के बाद 5 मछुआरे को बचाया गया। तीन का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। पूरे राज्य में सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं और कई पेड़ के वाहनों पर गिरने से भी पेड़ो को खासा नुकसान पहुंचा है।