देश में रविवार को 40,111 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,322 लोग ठीक हुए और 725 लोगों को संक्रमण की वजह से जान गंवानी पड़ी। बीते दिन हुई मौतों का आंकड़ा 88 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 लोगों की मौत हुई थी। राहत की एक बात यह भी रही कि रविवार को देश में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 से भी कम लोगों की जान गई। यानी यहां मौतों का आंकड़ा दहाई से भी कम रहा। वहीं, 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के चलते एक भी मौत नहीं हुई।
More Stories
गर्मियों में सेब खाने के 10 चमत्कारी फायदें
टर्बुलेंस में फंसी लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट, 1 पैसेंजर की मौत, कई घायल
गुजरात में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन का अपहरण