उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षा रोपण अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ में की। इसी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा वृक्ष एक साथ लगाए गए जो एक रिकॉर्ड है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे सुल्तानपुर में वृक्ष लगाया तो वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष लगाया। बीते साढ़े 4 साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में 100 करोड़ वृक्ष लगा चुकी है। यह पूरी दुनिया में अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है।
More Stories
गर्मियों में सेब खाने के 10 चमत्कारी फायदें
टर्बुलेंस में फंसी लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट, 1 पैसेंजर की मौत, कई घायल
गुजरात में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन का अपहरण