CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर बन गई बात, जानें किसे मिली कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों द्वारा उनके उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबे वक्त से कशमश बनी हुई थी जो अब सुलझ गई है। हालही में संजय राउत ने बयान दिया है कि पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर और शरद पवार की NCP 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जानिए कौन सी पार्टी कौन सी सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

  • कांग्रेस ने नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामतक, नॉर्थ मुंबई में सीटें जीती हैं।
  • शिवसेना (उद्धव) के पास जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगढ़, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हटकादंगल, सांवाहजिंगर, सांगली, हिंगोली, यवतमाल, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, मुंबई हैं।
  • शरद पवार की NCP को बारामती, शिरूर, सतारा, भिवंडी, डिंडोरी, माधा, रावेर, वर्धा, अहमदनगर दक्षिण, बीड सीटें मिली हैं।

19 अप्रैल से शुरू लोकसभा चुनाव

आपको बता दें कि सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘2019 के लोकसभा चुनाव में लगभग 29.7 करोड़ योग्य मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे कम मतदान वाली 50 सीटों में से 17 सीटें महानगरों या बड़े शहरों में थीं।’