CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 27, 2023
paresh-dhanani-1

गुजरात की सभी जिला पंचायतों में कांग्रेस का सफाया

2 Mar. Gujarat: गुजरात में आज स्थानीय स्वराज चुनाव के तहत पालिका और पंचायत चुनाव की मतगणना आयोजित की गई। गुजरात पालिका पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराते हुए शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अपना सिक्का जमा दिया है।

गुजरात राज्य में महानगर पालिका के बाद जिला पंचायत, तालुका पंचायत और नगरपालिका में भी कोंग्रेस की करारी हार हुई है। जिसके बाद कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे पार्टी को सौंप दिए हैं। और कांग्रेस का गुजरात में सफाया होने पर खुद को जिम्मेदार ठहराया है।वहीं भारतीय जनता पार्टी में जमकर विजयोत्सव मनाया जा रहा है। पाटीदारों के गढ़ माने जाते उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इन इलाकों में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई है।

भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत की सभी बैठकों से कांग्रेस का सफाया कर दिया है। गुजरात में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की हार भी हुई है। उसमें पोरबंदर के कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाडिया के भाई रामदेव मोढवाडिया तालुका पंचायत बैठक से हारे हैं। उत्तर गुजरात के विधायक अश्विन कोटवाल के बेटे को भी हार का सामना करना पड़ा है। द्वारका जिला पंचायत के कांग्रेस नेता विक्रम माडम के बेटे की भी हार हुई है। गुजरात की 31 जिला पंचायतों में से सभी 31 की 31 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती है। 81 नगरपालिका में से 75 सीट पर भाजपा 75 सीट पर 4 पर कांग्रेस और अन्य पार्टी ने 2 सीट जीती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा की संगठन शक्ति को साबित कर दिया है।