CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चारमीनार निकट फहराया तिरंगा

02-11-2022

32 साल पहले पापा ने यहीं से शरू की थी ‘सद्भावना यात्रा’ : राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। राहुल गांधी इन दिनों तेलंगाना में है। वह मंगलवार को हैदराबाद पहुंचे और ऐतिहासिक चारमीनार के सामने तिरंगा फहराया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे। खास बात यह है कि यह वही जगह है, यहां से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी।राहुल ने ट्वीट किया- 32 साल पहले, पापा ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी। भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। सद्भावना मानवता का सबसे अनुपम मूल्य है। मैं, और कांग्रेस पार्टी, इसे किसी विभाजनकारी ताकत के सामने टूटने नहीं देंगे।