CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

चीन ने भारत के वांटेड आतंकी को बचाया

21-06-2023, Wednesday

साजिद मीर को डिक्लेयर किया जाना था ग्लोबल टेररिस्ट

मुंबई हमले में शामिल था आतंकी साजिद मीर

मुंबई में 26/11 के हमले में वांटेड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया है। अमेरिका ने यूनाइडेट नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया था। अमेरिका ने भारत के समर्थन से यह प्रस्ताव रखा था।

चीन ने सितंबर 2022 में भी साजिद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगाई थी। साजिद मीर मुंबई में हमले के दौरान अजमल कसाब और बाकी आतंकियों को फोन पर निर्देश दे रहा था। भारत ने सबूत के तौर पर 2022 में उसका ऑडियो UNSC की मीटिंग में सुनाया था। जिंदा पकड़े गए आतंकी कसाब ने भी अपने साथियों में साजिद मीर का नाम लिया था।