06 Apr. Vadodara: फ्रांस की समाचार वेबसाइट मीडिया पार्ट ने एक बार फिर भारत के साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार की आशंकाओं के साथ सवाल उठाए हैं। फ्रेंच भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी AFA की जांच रिपोर्ट के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, दैसो एविएशन ने कुछ बोगस नजर आने वाले भुगतान किए हैं। कंपनी के 2017 के खातों के ऑडिट में 5 लाख 8 हजार 925 यूरो (4.39 करोड़ रुपए) क्लाइंट गिफ्ट के नाम पर खर्च दर्शाए गए। मगर इतनी बड़ी रकम का कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। मॉडल बनाने वाली कंपनी का भी मार्च 2017 का एक बिल ही उपलब्ध कराया गया।
More Stories
अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर उड़ जाएंगे होश
चीन में जारी एशियाई खेलों में भारत रच रहा है इतिहास
क्या आपको भी मैटरनिटी लीव के बाद ऑफिस जाने में गिल्ट हो रहा है? ध्यान रखें ये बातें