सीमा विवाद को लेकर सोमवार को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़क उठी जिसमें असम के 6 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में असम के कछार में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए हैं।
वहीं इस घटना के बाद असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर ही जंग छिड़ गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि असम के पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के उपद्रवियों और जवानों ने जश्न मनाया।
More Stories
वड़ोदरा में बेकाबू कार दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
मंदसौर में ईद ए मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान तनाव, पथराव के बाद बाइक में आग
कोलकाता कांड: ‘जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार किया गया, क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी नहीं कराई’, CBI ने पुलिस पर लगाए कई गंभीर आरोप