CATEGORIES

October 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
October 3, 2023
patil

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल का राजपिपला में प्रचार

22 Feb. Vadodara: कॉरपोरेशन चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव के प्रचार में जुटी है। इसी के भाग रूप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने राजपिपला में भव्य रोड शो किया।

गुजरात में महानगर पालिका के बाद अब पालिका,जिला पंचायत और तालुका पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। पंचायतों में और नगरपालिका में भाजपा को विजयी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल खुद मैदान में उतरे हुए हैं।इसी क्रम में उन्होंने राजपीपला में एक भव्य रोड शो में शिरकत की और भाजपा के नगरपालिका,जिला पंचायत और तालुका पंचायत के उम्मीदवारों को जंगी बहुमत से जिताने की अपील की।इस दौरान जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।

रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सी आर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस का सफाया हो रहा है और कांग्रेस के उम्मीदवारों की डिपॉजिट भी जप्त होने वाली है। वही ओवैसी की पार्टी के लिए उन्होंने कहा कि उनकी रिटर्न टिकट तय है और आने वाली विधानसभा में बीटीपी के छोटू वसावा भी घर बैठ जाएंगे।

बता दें कि 21 फरवरी को वड़ोदरा महानगर पालिका के चुनाव हुए थे जिसके नतीजे कल यानी 23 फरवरी को जारी किये जाएंगे। वड़ोदरा की बात करें तो 47.99 % ही मतदान हुआ।