विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। BJP ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में एक बार भी सामने नहीं आया था। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया।घोषणा के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और सरकार बनाने का दावा किया। आज सोमवार दोपहर 2:20 पर वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
More Stories
अरविंद केजरीवाल छोड़ेंगे सीएम हाउस, आतिशी को सौंपा कमान
लेबनान में पेजर धमाके: 18 की मौत, 3000 से ज्यादा घायल; इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर हमले का आरोप
प्रेरणा 2024: दिव्यांगजनों की उपलब्धियों को सलाम, एशिया का सबसे बड़ा महोत्सव तैयार