CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमजान की शुरुआत

24-03-2023, Friday

रमजान का पहला रोजा आज से

रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना होता है। इसे पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है। रमजान में सभी मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।रोजा में केवल उपवास ही नहीं होता बल्कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय इबादत की जाती है और दिल, दिमाग, शरीर सभी को पाक रखा जाता है।इस साल रमजान महीने की शुरुआत 23 मार्च से हुई है और पहला रोजा आज 24 मार्च से रखा गया है। 22 मार्च को चांद नजर नहीं आने के कारण प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से ऐलान किया गया कि, जुम्मा के दिन से रोजे की शुरुआत होगी और पहली रमानुकूल मुबारक 24 मार्च को होगी।