CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 24, 2023

राजस्थान में कांवड़ यात्रा पर लगी रोक

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दीं। सरकार ने राज्य में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का फैसला लिया है। सार्वजनिक स्थानों पर ईद-उल-जुहा को मनाने पर भी रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने यह गाइडलाइंस अनलॉक-5 के अतंर्गत जारी की है। इसके अलावा, 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया जाएगा। सरकार ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना की परिस्थितियों के मद्देनजर अत्यधिक भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर एकत्रित होकर इबादत करने की अनुमति नहीं होगी।