CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 2, 2023
38

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान

26 Feb. Vadodara: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। सुनील अरोड़ा ने कहा, असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 27 मार्च को पहला चरण का चुनाव होगा। जबकि दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को होगा। जबकि तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को होगा।

असम में 31 मई, तमिलनाडु में 24 मई, वेस्ट बंगाल में 30 मई और पुडुचेरी में 8 जून को विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा। आयुक्त ने कहा, सभी मतदान केन्द्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। 2 मई को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे।

5 राज्यों में 824 सीटों पर मतदान होगा। इन राज्यों में 18.6 करोड़ मतदाता होंगे। अरोड़ा ने कहा, 5 लोगों से ज्यादा डोर टु डोर कैंपेन नहीं कर सकेंगे। वोट डालने का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। एक हजार मतदाताओं पर एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा।

सीटों की स्थिति

पश्चिम बंगाल 294

पुडुचेरी 30

तमिलनाडु 234

असम 126

केरल 140