CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 27, 2023

अशरफ गनी पर लगाया 12.67 अरब की चोरी का आरोप

तजाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद जहीर अघबार ने राष्ट्रपति अशरफ गनी पर सरकारी कोष से 16.9 करोड़ डॉलर यानी 12.67 अरब की ‘चोरी’ करने का आरोप लगाया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
तालिबान के काबुल के पास पहुंचते ही गनी रविवार को अफगानिस्तान छोड़कर चले गए थे और बुधवार तक उनके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी। बाद में संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि उसने ‘मानवीय आधार’ पर गनी और उनके परिवार को अपने यहां अनुमति दी है।