CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   6:13:06

अफगानिस्तान संकट: तालिबान दे रहा शांति का भरोसा

अफगानिस्तान में तालिबान नई सत्ता संभालने जा रहा है। उसकी तरफ से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं कि यहां किसी को खतरा नहीं होगा। वह किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करेगा। साथ ही उसने महिलाओं को भी भरोसा दिया है कि उनके खिलाफ सख्ती नहीं बरती जाएगी और उन्हें उनका हक दिया जाएगा। लेकिन तालिबान के इतिहास को देखते हुए उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि देश छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। लोगों में दहशत बरकरार है और हर तरफ अफरातफरी का माहौल है।