CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 24, 2023

गुजरात के तट पर मिली एक विशाल मृत व्हेल

वलसाड जिले के उमरगाम तालुका में मालवन के तट पर कल एक विशालकाय व्हेल मृत पाई गई। समुद्र तट से व्हेल मिलने की खबर हवा की तरह फैल गई थी और व्हेल को देखने के लिए लोग मालवन गांव में जमा हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और व्हेल की मौत कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी थी।वहां के स्थानीय लोगों से ऐसा पता लगा था की बीती सुबह मछुआरे मालवन जब उस बीच में मछली पकड़ने जा रहे थे, तब समुद्र तट पर मछुआरों ने एक व्हेल मछली को मृत हालत मेंपाया था। इतनी बड़ी मछली देखकर मछुआरे भी हैरान रह गए। मछली की बात मालवण गांव में दूर दूर तक फैल गई थी। इसलिए मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दे दी गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को इस स्थान से बाहर निकाला। और मछली की मौत कैसे हुई इसकी जांच के लिए वन विभाग ने जरूरी सैंपल लिए। वन विभाग की जांच के बाद ऐसा पता लगा था यह व्हेल विघटित अवस्था में पाई गई थी और उसका आधा शरीर ही मिला था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समुद्र में यह मछली काफी समय पहले ही मर चुकी थी। इसी के साथ ही ऐसा अंदाजा लगाया गया था कि, यह मछली सड़ने लगी हो और अपने आप ही दो भागों में बंट गई हो क्योंकि जांच में ऐसा पता लगा था की यह मछली बहुत समय पहले ही अपना दम तोड़ चुकी थी।