पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में देर रात एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब गिर गया। इस हादसे में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी। पुणे फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक हादसे में 7 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल हुए है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।
More Stories
क्या है चैंपियंस ट्रॉफी और ‘व्हाइट ब्लेजर’ की कहानी !
64 साल बाद देखने को मिलेगा होली और रमजान का अनूठा संगम
क्या कभी ‘मौत की होली’ के बारे में सुना है? श्मशान की राख से सजी काशी की वो रहस्यमयी होली, सुनकर रह जाएंगे आप दंग!