पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में देर रात एक निर्माणाधीन मॉल का एक स्लैब गिर गया। इस हादसे में कम से कम सात मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए 16 mm के लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी। पुणे फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक हादसे में 7 लोगों की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल हुए है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं।
More Stories
न्याय की मांग या जबरन अधिग्रहण.? गुरदासपुर में किसानों का संघर्ष जारी!
बलूचिस्तान में खूनी खेल: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, 120 बंधक और 6 सैनिकों की हत्या!
“औरंगजेब की कब्र पर शौचालय बना दो”—गीतकार मनोज मुंतशिर का विवादित बयान, देश में छिड़ी नई बहस