CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 4, 2023

महाराष्ट्र में ताऊते से 8 की मौत

गुजरात पहुंचने से पहले चक्रवाती तूफान ताऊ ते महाराष्ट्र से गुजरा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। राज्य में 6 लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हो गए। आपत्ति व्यवस्थापन विभाग की ओर से बताया गया है कि रायगढ़ जिले में 3, ठाणे में 2 और सिंधुदुर्ग जिले में एक व्यक्ति की चक्रवाती तूफान की वजह से मौत हुई है। जलगांव में एक पेड़ के झोपड़ी पर गिरने से 17 और 12 साल की दो बहनों की मौत हो गई। उनकी मां की हालत गंभीर है। इसके अलावा मुंबई में 4, रायगढ़ में 2, रत्नागिरी में 2 और ठाणे जिले में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। चक्रवाती तूफान की वजह से रायगढ़ में 2 और रत्नागिरी जिले में 2 जानवरों की मौत भी हुई है।