एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुल 763 सांसदों में से 306 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 194 सांसदों के खिलाफ हत्या और महिलाओं से अत्याचार जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
बिहार के 56 में से 41 सांसदों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें 28 यानी 50% सांसदों पर गंभीर मामले हैं। वहीं UP के सबसे ज्यादा 37 सांसदों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।
ADR ने ये रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की ओर से दाखिल चुनावी हलफनामे के हवाले से जारी की है। इसके मुताबिक, लोकसभा और राज्यसभा के हर सदस्य के पास औसतन ₹38.33 करोड़ की संपत्ति है। इस तरह हमारे देश का हर सांसद करोड़पति है। वहीं 53 सांसद अरबपति हैं, जो कुल सांसदों की संख्या का 7% हैं।
More Stories
PM मोदी का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में चुनाव प्रचार,जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाने का वादा
शीला-सुषमा के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी, दिल्ली में इतिहास रचने को तैयार!
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, लेकिन भारत को लेकर जो कहा वो भी जान लीजिए