CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 27, 2023

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के 43500 करोड़ के शेयर फ्रीज

गौतम अडाणी की कंपनियों के लिए सोमवार की सुबह अच्छी नहीं रही। दरअसल, ग्रुप की 6 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 5% से लेकर 22% तक की गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर टूटे हैं। यह 22% टूट कर 1,200 रुपए पर आ गया। शुक्रवार को यह 1,600 रुपए पर बंद हुआ था। इसके बाद बाकी कंपनियों के भी शेयर इसी तरह टूटे। इससे निवेशकों को शुरुआती घंटे में करीब 50,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। दोपहर बाद अडाणी ग्रुप ने इस खबर को पूरी तरह से गुमराह करने वाली और गलत बताया।