CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

24 घंटे में 355 संक्रमितों की मौत, यह बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा

31 Mar. Vadodara: देश में बीते 24 घंटे में 53,125 नए केस सामने आए हैं, जिनमें से 41,217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बीते 104 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र में ही 139 लोगों की मौत हुई। राज्य में यह लगातार छठा दिन था जब 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।

देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख लोगों ने जान गंवाई है, 5.49 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि, ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

दिल्ली में एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन पर रैंडम टेस्टिंग

  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट करीब 3% है। दिल्ली में हमने टेस्टिंग को बढ़ा दिया है, अब हम 80,000 से ज़्यादा टेस्ट रोज करेंगे। निजी अस्पतालों में 220 ICU बेड बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
  • दिल्ली में जनसंख्या के हिसाब से 45 साल से ज्यादा उम्र के कुल 65 लाख लोग हैं, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 20 लाख लोग शामिल हैं। गुरुवार से वैक्सीनेशन को बड़े स्तर पर शुरू किया जा रहा है। दिल्ली में वैक्सीनेशन के 500 सेंटर चल रहे हैं।
  • जिन राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहां से दिल्ली आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। इस दौरान सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) में रैंडम टेस्टिंग की जाएगी।

देखिये क्या रहीं अब तक की कोरोना अपडेट्स

  • देश के पूर्व प्रधानमंत्री और JDS नेता एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। देवगौड़ा के अलावा उनकी पत्नी चेन्नामा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
  • 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके तहत वैक्सीन लेने के लिए लोग CoWIN पोर्टल पर 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद वे सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे।
  • केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरनाक ब्रिटेन और ब्राजीलियन वैरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीका प्रभावी है। दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट को लेकर रिसर्च जारी है। इसके रिजल्ट जल्द सामने होंगे।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अब तक भारत में 807 UK वैरिएंट, 47 दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट के मामले सामने आये हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देशभर में 10 जिलों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं।
  • महाकुंभ में 1 अप्रैल से 12 राज्यों के श्रद्धालुओं को RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दी गई है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान शामिल हैं।