CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

21 साल बाद ऑस्कर की रेस में 2 भारतीय फिल्में

22-12-2022, Thursdady

21 साल बाद ऑस्कर में भारत की फिल्म छेल्लो शो को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये गुजराती फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी। 2001 में लगान के बाद अब तक ऑस्कर में किसी भारतीय फिल्म को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला है।

अगर छेल्लो शो अंतिम टॉप 5 फिल्मों में जगह बना लेती है तो इसके ऑस्कर जीतने की संभावना बन सकती है। इसके साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बुधवार (21 दिसंबर) को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई। 95वीं ऑस्कर सेरेमनी 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिलिस में होगी।RRR को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ विदेश में भी खूब कमाई की। RRR को पहले ‘बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी’ के नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसके बाद एस.एस. राजामौली ने इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कैंपेन शुरू किया था।