मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए आज 17 नवंबर शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर जानलेवा हमला हुआ। गाड़ी चला रहे पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग हो गई।
दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रत्याशी हैं। छिंदवाड़ा में भाजपाइयों ने सांसद नकुलनाथ को बूथ पर जाने से रोक दिया। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेसियों पर तलवार से हमला कर दिया।
छतरपुर जिले के राजनगर से विधायक विक्रम सिंह नाती राजा पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया। फायरिंग में गाड़ी चला रहे पार्षद सलमान खान की मौत हो गई है। विक्रम का आरोप है कि हमला भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने कराया। मामले में दोनों के समर्थक थाने में आमने-सामने हो गए हैं।
More Stories
दुनियाभर के बैंकों में बढ़ी सोने की खरीद, लिस्ट में भारत और चीन सबसे आगे
कौन है VUDA का घूसखोर क्लास 1 अधिकारी, लाखों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शहजादे और शहंशाह के बीच ठनी, बहन की ये स्पीच क्या PM को पड़ेगी भारी?