CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:37:20

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस?

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी को देखते हुए पर्यटन के विकास और लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 27 सितंबर का दिन विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज कई देशों जैसे मोलदीप, सिंगापुर, दुबई जैसे कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही निर्भर रहती है। विश्व पर्यटन दिवस न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देता है। बल्कि कई देशों से संबंध स्थापित करने में भी पढ़ावा देता है। विदेशी पर्यटक इसके माध्यम से एक दूसरे के संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होते हैं।

हर साल इसके लिए एक खास थीम तय की जाती है। और साल 2023 के लिए इसकी थीम Tourism And Green Investemnt यानी पर्यटन और हरितनिवेश है। 2023 के विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी इस बार रियाद (सऊदी अरब) कर रहा है।

आपको बता दें कि पहला विश्व पर्यटन दिवस 1980 में आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)महासभा ने की थी। यह दिन 1970 में UNWTO कानून को अपनाने की वर्षगांठ को दर्शाती है। इस अवसर पर संगठन लोगों से पर्यटन की क्षमता को उजागर करने का आग्रह करता है।