CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   11:14:46

OnePlus 12 Launch Date: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, भारत में इस दिन लॉन्च हो रहा वनपल्स 12

OnePlus फोन के भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ गई है। चीन में लॉन्च होने के बाद अब OnePlus 12 फोन के लिए भारत में भी इंतजार खत्म होने वाला है। पिछली रिपोर्ट के अनुसार ये फोन जनवरी में लॉन्च होने वाला था, लेकिन अब कंपनी ने खुद अपनी वेबसाइट में डेट रिवील कर दी है।

कंपनी ने कहा है कि OnePlus 12 और OnePlus 12R को 23 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus आने वाले लॉन्च इवेंट को स्मूत बियॉन्ड बिलीफ टैगलाइन के साथ टीज कर रही है।

जानें क्या है OnePlus 12 के फीचर

  • OnePlus 12 ने एक नया 64MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 12 तीन कलरों के साथ लॉन्च किया जा रहा है।
  • ये आपको ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट. ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा। इसमें व्हाइट कलर ऑफ्शन केवल चीन में ही उपलब्ध है।
  • चीन में OnePlus 12 की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे संभव है कि ग्लोबल मार्केट में भी इसकी कीमत बढ़ जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

आपको बता हें कि इस महीने OnePlus अपनी 10वीं एनीवर्सरी बना रहा है। इस मौके पर 23 जनवरी, 2024 को भारत और ग्लोबरी OnePlus 12 और OnePlus 12R लॉन्च कर रहा है।