CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:49:11

कर्नाटक में वोटिंग खत्म, करीब 70% हुआ मतदान

11-05-2023, Thursday

94 हज़ार से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगजनों ने घर से डाला वोट

कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर करीब 72% वोट पड़े हैं। इलेक्शन कमीशन की ओर से बुधवार रात 10 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, 71.77% वोटिंग हुई। 2018 के विधानसभा चुनाव में कर्नाटक में 72% वोटिंग हुई थी। कर्नाटक में पहली बार 94,000 से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगजनों ने घर से वोट डाला। 224 सीटों पर 2614 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं कोंग्रेस के हक में आए एग्जिट पॉल्स को झुठलाते हुए CM बसवराज बोम्मई ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी स्पष्ट बहुमत से जीतेगी।