CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आज चुनाव

10-05-2023, Wednesday

कर्नाटक के पोलिंग बूथों पर वोटिंग जारी

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर आज चुनाव है। कर्नाटक राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग शुरु हो चुकी है।राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं जो आज मतदान कर सकते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन्स पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं।