CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

केंद्र ने कर्नाटक DGP को बनाया CBI डायरेक्टर

15-05-2023, Monday

चुनाव नतीजों के अगले दिन आदेश जारी

दो महीने पहले शिवकुमार ने प्रवीण सूद को कहा था नालायक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन राज्य के DGP प्रवीण सूद को CBI का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने रविवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया।1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। वे मई 2024 में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक बढ़ गया है। CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 14 मार्च को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उन्हें नालायक कहा था। शिवकुमार ने कहा था कि हमारे DGP इस पद के लायक नहीं हैं। वह तीन साल से DGP हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। उनके खिलाफ FIR होनी चाहिए।