CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Tuesday, March 4   6:01:31

Valentine’s Day: भारत की यह प्रेम कहानियां बनती है युवाओं के लिए मिसाल

14-02-2024

Valentine’s Day प्यार का दिन माना जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दुसरे से प्यार का इज़हार करते हैं और अपनी यादों की पोटली में एक और याद शामिल करते हैं। दुनिया भर में यह दिन ख़ुशी से मनाया जाता है। आखिर प्यार चीज़ ही ऐसी है। धरती का निर्माण भी देवताओं ने प्यार से किया था और सभी मनुष्यों को प्यार करने की क्षमता भी उन्होंने दी थी। सभी देवताओं का मूल तत्त्व भी प्रेम ही है।
इस ख़ास अवसर पर आज हम भारत की 4 अद्भुत और वर्षों से प्रेमियों के लिए मिसाल बनी हुई प्रेम कहानियों के बारे में पढ़ेंगे।

राधा कृष्ण

राधा कृष्ण की प्रेम कहानी को भारत की सबसे शुद्ध और सबसे प्रचलित प्रेम कहानी बताया जाता है। राधा कृष्ण ब्रज के निवासी थे। कहा जाता है कि दोनों अलग नहीं एक ही थे। कृष्ण की 8 पटरानियाँ होने के बावजूद भी प्रेम की मिसाल तो राधा कृष्ण ही रहे हैं।

सीता राम
विष्णु के 7 वें अवतार श्री राम और लक्ष्मी जी की अवतार श्री सीता मैया की प्रेम कहानी तो युगों युगों तक मशहूर है। सीता माँ के लिए रामजी का अपार प्रेम और श्रद्धा की कहानी युवाओं को प्रेम करने की एक नई दिशा और असली प्रेम क्या होता है उसकी सीख देती है। कोसों दूर माँ सीता को मुक्त करने श्री राम नंगे पाँव, सिर्फ एक धनुष बाण लिए, वानरों की सेना के साथ श्रीलंका चले गए थे।

हीर राँझा

कहानी के अनुसार हीर समाज के उच्च वर्ग की लड़की थी, जबकि रांझा निचली जनजाति का था। इसलिए उनके वर्ग में अंतर के कारण उनकी प्रेम कहानी का अक्सर विरोध किया जाता था। कहानी में एक दुखद मोड़ तब आया जब हीर को उसके ईर्ष्यालु चाचा ने जहर दे दिया और रांझा ने भी दुःख के मारे उसके साथ मरने का फैसला किया।

मुमताज़ और शाहजहाँ

शाहजहाँ और उसकी दूसरी पत्नी मुमताज़ महल के प्रति उसका प्रेम आज भी लोगों की पसंदीदा कहानी है। शाहजहाँ ने अपनी प्रेमिका के सम्मान में दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताज महल का निर्माण किया था। कहा जाता है कि यह एक कब्र है जिसके नीचे मुमताज महल का शव दफनाया गया था। उनके प्यार के उपहार को हर उम्र के प्रेमी-प्रेमिका सराहते हैं।

ऐसी और भी प्रेम कहानियां है जो लोगों के दिलों में बसी हुई है। युवाओं को प्रेरणा देने वाली यह प्रेम कहानियां यूँ ही सालों तक ज़िंदा रहेगी।