CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 19, 2024

मरने के बाद फिर ज़िंदा हुई ओडिशा की महिला, मुखाग्नि के वक़्त उठ बैठी चिता पर

14-02-2024

हालही में ओडिशा के बरहामपुर से एक आश्चर्यजनक खबर सामने आ रही है कि अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक महिला चिता से उठकर अचानक बैठ गई। यह देखकर वहां पर मौजूद लोग घबरा गए।

असल में 1 तारीख को हुए एक हादसे में, एक 52 साल की औरत जल गई थी। पैसों की तंगी की वजह से अस्पताल में कुछ दिन इलाज होने के बाद परिवारवाले उसे घर वापस ले आए। यह हादसा होते ही उस औरत के पति सीबाराम उन्हें बरहामपुर के MKCG अस्पताल ले गए थे। घर लाने के बाद जितना हो सकता था उतने पैसों में दवाइयां ले आते थे।

आपको बता दें कि इस औरत का आधा शरीर बुरी तरह से जल चूका था। उनकी हालत काफी गंभीर थी। पैसों की तंगी के कारण घर पर ही इलाज चल रहा था। लेकिन परिवार वालों ने उनकी बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। 12 फरवरी की सुबह जब उनके पति उन्हें उठाने गए तो वह नहीं उठीं। गांव वालों को इसकी जानकारी देते ही उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गयी थी। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए सबसे चंदा इकठ्ठा किया गया था।

अगले दिन सुबह गांव वालों के साथ शव को श्मशान ले जाया गया था। जैसे ही मुखाग्नि देने का समय हुआ, वो अचानक उठकर बैठ गई थी। यह सब कुछ देखकर गाँवाले चौंक गए थे। और कुछ लोग डर गए थे। जब वहां मौजूद लोगों को यकीन हो गया कि वह औरत ज़िंदा है, तो उन्हें घर ले जाने के लिए उन लोगों ने वॉर्ड कॉरपोरेटर से दोबारा गाड़ी भेजने को कहा था। यह सब घटना केवल डेढ़ घंटे के अंदर घटी थी।