CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   11:20:15

UNESCO ने धमनार की गुफाओं को दिया विश्व धरोहर का स्थान, MP के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की धमनार की गुफाओं को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

विश्व धरोहर की सूची में इस बार मध्य प्रदेश के 6 पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है, जिसमें मंदसौर के धर्मराजेश्वर यानी धमनार गुफाओं को भी विश्व धरोहर की सूची में स्थान मिला है।जिसकी जानकारी मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने ट्वीट कर साझा की। विश्व धरोहर में शामिल होने की जानकारी का पता जब स्थानीय लोगों को पड़ा तो उनमें अलग सी खुशी देखी गई। यहां की विशेषता की अगर बात की जाए तो माना जाता है कि महाभारत काल में भीम द्वारा एक ही रात्रि में एक चट्टान को काटकर पूरे मंदिर और गुफाओं का निर्माण किया गया था। यहां छोटी बड़ी करीब 400 गुफाएं बनी हुई है जिसमें बौद्ध कालीन प्रमाण भी मिलते हैं, जिससे इनको बौद्ध धर्म से जोड़ा गया है। इन गुफाओं को विश्व धरोहर का स्थान मिलने से कई प्रकार के बदलाव भी आगामी दिनों में देखने मिल सकते हैं।

धमनार की गुफाओं को यूनेस्को में शामिल करने से यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की तादाद में इजाफा होगा, जिससे इस क्षेत्र का विकास भी हो पाएगा।