CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 27, 2024

स्मृति मंधाना ने WPL के लिए वो कर दिखाया जो कोहली भी नहीं कर सके, RCB ने जीता खिताब

“म्हारी छोरियां छोरों से कम है के” आप इस बात का अंदाजा महिला प्रीमियर लीग-2024 में आरसीबी की जीत से लगा सकते हैं। ये टीम बरसों से जिस जीत का इंतजार कर रही थी उसका सपना कल जाकर पूरा हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 सीजन में इतिहास रच दिया है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर ये जीत हासिल की है।

स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की लड़कियों ने वह कर दिखाया जो विराट कोहली और ब्रिगेड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16 सीजन में नहीं कर सके। रविवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 18.3 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। जवाब में बैंगलोर ने 19.3 ओवर में 2 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि सोफी डिवाइन ने 32 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान मेग लैनिंग ने 23 रनों का योगदान दिया। श्रेयांका पाटिल ने एक ओवर में 4 जबकि सोफी मोलिनेक्स ने 3 विकेट लिए। आशा शोभना को दो विकेट मिले। यह WPL का दूसरा सीजन था, जिसे आरसीबी ने जीता है।

दरअसल आईपीएल में अब तक 16 सीजन खेले जा चुके हैं और आरसीबी की टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। विराट कोहली ने 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी की। इस दौरान आरसीबी ने सिर्फ एक बार आईपीएल फाइनल खेला है। अब तक आरसीबी 3 बार (2009, 2011, 2016) आईपीएल का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी है। जबकि दूसरे सीजन में ही आरसीबी की महिला टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। लड़कियों की इस सफलता से पुरुष टीम पर भी दबाव बढ़ गया है।

IPL में RCB का रिकॉर्ड

आरसीबी की टीम आईपीएल में तीन बार फाइनल खेलने के अलावा 5 बार प्लेऑफ भी खेल चुकी है। लेकिन हर बार ये टीम बदकिस्मत साबित हुई है. कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद फिलहाल फाफ डु प्लेसिस कप्तानी संभाल रहे हैं। लड़कियों की इस सफलता के बाद अब फैंस को आईपीएल में भी आरसीबी से काफी उम्मीदें हैं।

  • 2008- सात अंक
  • 2009- दूसरा नंबर (अंतिम)
  • 2010- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)
  • 2011- दूसरा स्थान (अंतिम)
  • 2012- नंबर पांच
  • 2013- नंबर पांच
  • 2014- नंबर सात
  • 2015- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)
  • 2016- दूसरा स्थान (अंतिम)
  • 2017- आठवां नं
  • 2018- नंबर छह
  • 2019- नंबर आठ
  • 2020- चौथा स्थान (प्लेऑफ़)
  • 2021- चौथा स्थान (प्लेऑफ़)
  • 2022- तीसरा स्थान (प्लेऑफ़)
  • 2023- नंबर छह