CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   4:48:17
OMG-2

बातें बॉलीवुड की

OTT पर OMG 2 का अनसेंसर्ड वर्जन रिलीज होगा।

बॉलीवुड गपशप में आज हम बात करते है, फिल्मी दुनिया की। सबसे पहले तो “गदर 2” ने सभी फिल्मों की बोलती बंद कर दी है। इसी के साथ रिलीज हुई ,अक्षय कुमार की OMG 2 की उम्मीद बर नही आई है। इस फिल्म के संवादों को लेकर इसे सेंसर बोर्ड में ए सर्टिफिकेट दिया था, और इसमें 26 के करीब कट भी सूचित किए थे। अक्षय कुमार को भगवान शिव के बदले शिव जी के मैसेंजर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। सेंसर ने धार्मिक उल्लेख और दृश्यों को भी सेंसर कर दिया था। लेकिन, अब ओमजी 2 के निर्माता ने इस फिल्म के अनसेंसर्ड वजन को ओटीपी पर रिलीज करने की घोषणा की है। ऐसे में सेंसर द्वारा काटे गए धार्मिक उल्लेख और दृश्य भी दिखाए जायेंगे। इससे विवाद उठने की संभावना जताई जा रही है।

बात चाहे कोई भी हो, चंद्रयान 3 के उल्लेख बिना पूरी नहीं हो सकती। बात करते है रणवीर सिंह के एटिट्यूट की। रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग, फुर्ती और एनर्जेटिक स्टाइल के कारण अक्सर चर्चनमे रहते है। वैश्विक रूप से अवकाश क्षेत्र में चंद्रयान 3 की सफलता भारत को सुपर पावर से नवाजा है। और विश्व इस सिद्धि की प्रशंसा कर रहा है, ऐसे में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी तो रखी, पर दो शब्द भी नहीं कहे। इसको लेकर सोशल मीडिया के यूजर्स नाराज है। सभी यही कह रहे है कि सच्चे हीरो तो ISRO के वैज्ञानिक है।