CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 19, 2024
फोटो साभार सोशल मीडिया

फोटो साभार सोशल मीडिया

विश्व भारत की अवकाशी सफलता का हुआ कायल,भारत बना वैश्विक सुपर पावर

चंद्रयान 3 की चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग ने भारत का विश्व में डंका बजा दिया है। दुनिया भर के मीडिया ने प्रशंसा के पुल बांध दिए है।

भारतीय चंद्रयान 3 की चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए भारतीय स्पेस संस्था इसरो पर की विश्व ने बधाइयों की वर्षा कर दी है। अमेरिका और यूरोप के नेताओं एवं विदेश के सभी मीडिया, यहां तक की पाकिस्तान के मीडिया ने भी भारत की स्थिति को नवाजा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अखबारी मीडिया ने भारत की सिद्धि के लिए विश्व में भारत को श्रेष्ठ बताया है।

अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हेरिसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ऐतिहासिक लैंडिंग की सिद्धि के लिए भारत को शुभकामनाएं दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट, समेत अमेरिकन मीडिया से लेकर बीबीसी और द गार्डियन समेत पाकिस्तान के अखबार द डॉन, जिओ न्यूज़, समेत सीएनएन, जीबीसी, बीबीसी, समेत विश्व भर के मीडिया ने भारत की इस सिद्धि को अपनी हैडलाइन बनाया ।

एक वक्त था जब यही लोग भारत के अवकाश मिशन के प्रति आशंकाएं जताते थे। कई बार कार्टूंस में भी हंसी उड़ाई जाती थी। लेकिन अब यह तमाम उलाहने भारत ने व्यर्थ साबित कर दिए हैं।

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी हैडलाइन में लिखा की चंद्रयान-3 की सफलता की अतुलनीय सिद्धि ने भारत की राजनीतिक ताकत का भी प्रदर्शन किया है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नम्रता की प्रशंसा भी की है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में CNN ने ब्रेकिंग न्यूज में कहा कि भारत ने कर दिखाया है।अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्र पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

सिंगापुर की न्यूज चैनल ने कहा कि भारत ने चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर अवकाश क्षेत्र में इतिहास रचा है।
ऑस्ट्रेलिया ने ब्रेकिंग न्यूज़ में कहा कि चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत विश्व का पहला देश बना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की यह सिद्धि मानवता को समर्पित की।

इंग्लैंड के GBC चैनल ने और BBC ने कहा कि भारत विश्व का पहला देश बना है, जिसके चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है।देश के लिए यह ऐतिहासिक पल है।

जर्मनी मीडिया ने कहा कि चंद्रयान 3 स्पेस क्राफ्ट ने सफल लैंडिंग किया है।तो साउथ अफ्रीका की NCA चैनल ने भारत द्वारा अवकाश में छोड़े गए चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल को हल्के से टच किया है।तो अरब देश की मीडिया ने कहा कि आज की खबर की शुरुआत ऐतिहासिक खबर से करते है। भारत विश्व का पहला देश है, जिसने चंद्र के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। साउथ अफ्रीका समिट में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षण को साउथ अफ्रीका में निहारा।

समग्र विश्व ने भारत किनिस सिद्धि की खुले दिल से प्रशंसा की,और भारत को वैश्विक सुपर पावर का दर्जा दिया है।