टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए भी अहम है| महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 49 किग्रा वर्ग में मेडल के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं| मीराबाई ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में ही 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया| हालांकि, तीसरे प्रयास में वो 89 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं| वो स्नैच में दूसरे स्थान पर रहीं| 94 किलो वजन के साथ चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू पहले पायदान पर रहीं. यह ओलंपिक रिकॉर्ड भी है|
मीराबाई टोक्यो ओलंपिक में भारत की वेटलिफ्टिंग में इकलौती उम्मीद है| इस वर्ग के क्लीन एंड जर्क केटेगरी में वो वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम ही है| इसलिए वो पदक का मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं|
More Stories
जानें क्या है “ऑपरेशन ट्राइडेंट”, जिसकी याद में सेलीब्रेट किया जाता है ये दिन
संपूर्ण स्वास्थ्य: आधुनिक युग में शरीर, मन और आत्मा का संतुलन
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीती टी-20 सीरीज