टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए भी अहम है| महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 49 किग्रा वर्ग में मेडल के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं| मीराबाई ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में ही 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया| हालांकि, तीसरे प्रयास में वो 89 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं| वो स्नैच में दूसरे स्थान पर रहीं| 94 किलो वजन के साथ चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू पहले पायदान पर रहीं. यह ओलंपिक रिकॉर्ड भी है|
मीराबाई टोक्यो ओलंपिक में भारत की वेटलिफ्टिंग में इकलौती उम्मीद है| इस वर्ग के क्लीन एंड जर्क केटेगरी में वो वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम ही है| इसलिए वो पदक का मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं|
More Stories
वक्फ कानून पर सरकार का कड़ा रुख ; सुप्रीम कोर्ट ने कहा – धर्म नहीं, व्यवस्था का सवाल है
भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का Apple का प्लान: 2025 तक इंडिया में बनेंगे अमेरिका के सारे iPhone
पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ; बोले– आतंकी समाज को बांटना चाहते हैं, हमें एकजुट रहना होगा